फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर टूटी दलीय सीमाएं

Wed, 19 Jul 2017 11:38 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू को श्रद्धांजलि देती सगड़ी विधायक वंदना सिंह सहित उनके पुत्र धैर्य सिंह, पुत्री आरोही सिंह आदि।
विज्ञापन
पूर्व विधायक स्व. सर्वेश सिंह सीपू की चौथी पुण्य तिथि पर बुधवार को जीयनपुर बाजार स्थित एक विद्यालय परिसर में   आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने दलीय सीमा से ऊपर उठकर अश्रुपूरित नयनों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

 
बताते चलें कि 19 जुलाई 2013 को सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उनके साथ ही भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में इन लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने याद किया।

सबसे पहले उनकी पत्नी विधायक वंदना सिंह, उनके पुत्र धैर्य सिंह, पुत्री आरोही सिंह, उनके बड़े भाई संतोष सिंह उर्फ टीपू, बहन रेखा सिंह, पवन सिंह, आलोक सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य अतिथि रामजनम सिंह ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान बोलते समय विधायक वंदना सिंह रो पड़ी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्या को मैं हमेशा उठाती रहूंगी।
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने से हुई मौत को मैने विधानसभा में उठाया और कहा कि हर मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और आवास दिया जाए। उसी का परिणाम है वनमंत्री दारा सिंह चौहान मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों में राहत चेक का वितरण किया।

संतोष सिंह टीपू ने कहा कि चार साल पहले हमारे छोटे भाई की हत्या की गई थी। मेरा  भाई इस क्षेत्र की जनता की सेवा करता था, आज वंदना सिंह उस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विद्या चौधरी, शिव प्रसाद सिंह, सुभान खान, आनंद प्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, नागेंद्र यादव, मनीष मिश्र, रामवृक्ष गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जगरनाथ शर्मा, बृज किशोर शर्मा, रामाश्रय शर्मा, दिनेश पाठक, मनोज जायसवाल, संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें