बाजार में खरीदारों से बढ़ी रौनक
जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में विभिन्न प्रकार की दूकानेंं बढ़ जाने से बाजार में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। जबकि सात रमजान पूरा हो चुका है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के सामानों की दूकानें सजना शुरु हो गई है। इसमें कुछ दूकाने तो शहर क्षेत्र की है तो कुछ दूसरे शहरों से आकर लगाए हुए है।
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तकिया, कोट, पहाड़पुर में सेवई, खजूर, पावरोटी, कपड़ा, रेडिमेड कपड़ा, जूता-चप्पल, लेडिज सीला हुआ सूट और बच्चों के कपड़ों की दूकानें लगनी शुरु हो गई है। सेवई के दामों में पांच से दस रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है तो पैंट-शर्ट के कपड़ों में 50 से 75 रुपया प्रति मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह रेडिमेट लेडिज और जेंट कपड़ों के दामों में एक सौ से 150 रुपया तक बढ़ोत्तरी हुई है।
रेडिमेड फुल साइज का कुर्ता साढ़े चार सौ से छह सौ रुपया तक है। बच्चोंं का कुर्ता साढ़े तीन सौ रुपया में बिक रहा है। चप्पल और जूते में सबसे ज्यादा दाम बच्चों के जूता-चप्पल के है। जूता सात सौ से लेकर डेढ़ हजार तक और चप्पल दो सौ से छह सौ तक रुपया के बिक रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मुबारकपुर, सरायमीर, संजरपुर आदि बाजारों में देर शाम तक रौनक रहती है।