फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शौच का बहाना बनाकर दुल्हन भागी, शादी के नाम पर 1.05 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 Jun 2025 10:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

शादी का उत्साह भरा माहौल अचानक हलचल में तब्दील हो गया। शादी के कुछ ही घंटों के बाद शौच का बहाना बनाकर दुल्हन भाग गई। आरोप है कि एक व्यक्ति से 1.05 लाख रुपये लेकर दुल्हन बनी महिला। पुलिस इस मामले में ठगी को आधार बनाकर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति से 1.05 लाख रुपये लेकर दुल्हन बनी महिला विवाह के कुछ ही घंटों बाद शौच का बहाना बनाकर भाग गई। पीड़ित राजस्थान का रहने वाला है और मामले की शिकायत लेकर रौनापार थाने में बैठा है।

विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम लवान, थाना लवान, जनपद दौसा (राजस्थान) निवासी सूरज बैरवा दिल्ली में प्रहलाद विहार, कृष्णा कॉलोनी में रहकर काम करता है।

वहीं उसकी मुलाकात बबलू नामक युवक से हुई, जिसने उसकी शादी की बात करवाई। सूरज ने बताया कि 13 जून को उसे आजमगढ़ बुलाकर रोडवेज के पास एक होटल में ठहराया गया, जहां बबलू और साधना नाम की महिला ने उसे एक लड़की से मिलवाया। कुछ ही घंटों में साड़ी, सिंदूर व माला आदि लाकर घर में ही शादी करवा दी गई।

लड़की के परिजन बताए जा रहे लोग वहां मौजूद थे। शादी के नाम पर सूरज से 1.05 लाख की वसूली की गई। उससे ऑनलाइन 60 हजार रुपये, 30 हजार नकद, 10 हजार पहले और पांच हजार रुपये शादी के नाम सामान की खरीदारी के नाम पर लिए गए।
विज्ञापन


शादी के बाद भंवरनाथ बस स्टेशन ले जाया गया, जहां से दोनों को दिल्ली रवाना होना था। लेकिन, शाम 5 बजे दुल्हन ने शौच जाने का बहाना बनाया और भाग गई। जाते-जाते उसने मंगलसूत्र उसे लौटा दिया और कहा कि जिसने शादी कराई है, उसी को लेकर चले जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें