फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियमितता मिलने पर 3 जिलों में 6.50 करोड़ रुपये की ईंटें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ईंट भट्ठों द्वारा बड़े पैमाने पर कर अदा करने में अनियमितता बरती जा रही है। इसकी पर राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 40 ईंट भट्ठों की जांच की। इस दौरान टीम ने अनियमितता मिलने पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये की ईंट को सीज कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वाराणसी जोन द्वितीय में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में 40 ईंट भट्ठों की गहन जांच की गई। यह कार्रवाई अपर आयुक्त ग्रेड-1 मिथिलेश शुक्ला व अपर आयुक्त ग्रेड-2 विजय प्रकाश राम के निर्देशन तथा संयुक्त आयुक्त एसआईबी आजमगढ़ नीलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
टीम की जांच से ईंट भट्ठा संचालकों में अफरा-तफरी देखी गई। टीम जांच के दौरान पाया कि मंडल में बिना पंजीकरण के 25 ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है। इन ईंट भट्ठों का अनियमित रूप से संचालकों द्वारा संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसआईबी आजमगढ़ नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने जांच में 15 ऐसे ईंट भट्ठों को भी पाया जिनके द्वारा बिक्री के सापेक्ष कर जमा करने में गड़बड़ी बरती जा रही थी। जांच टीम ने इन अनियमितताओं पर ईंटों को सीज कर दिया। वहीं जांच में गड़बड़ मिले अन्य ईंट भट्ठों पर अग्रिम विविध कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें