फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरायमीर में ड्रोन से खोजे गए छतों पर रखे ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। बकरीद त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार की शाम को नगर पंचायत के घरों के छतों पर ड्रोन कैमरा की मदद से छतों पर रखे ईंट-पत्थर की निगरानी की गई। जहां कहीं भी छतों पर ईंट-पत्थर रखे देखे गए, उसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने ड्रोन कैमरा के जरिए कस्बे व आसपास के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी की। इस दौरान ड्रोन कैमरा द्वारा ली गई तस्वीर में कई घरों की छतों पर ईंट-पत्थर की लोकेशन मिली। जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ उन घरों पर जा धमके और गृह स्वामियों को तत्काल छतों से ईंट-पत्थर हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी की छत पर कोई भी ईंट-पत्थर नहीं होना चाहिए। दोबारा ड्रोन कैमरा चलने पर अगर कहीं किसी के घर की छत पर ईंट-पत्थर पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बकरीद पर न हो प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी
मेजवां। बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार की शाम फूलपुर कोतवाली परिसर में एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ अनिल कुमार ने कहा कि कुर्बानी के बाद मलवे को गड्ढे में डाल कर उसपर मिट्टी डाल दें। एसडीएम ने ईओ को निर्देश दिया कि सुअर पालकों को सख्त हिदायत दें कि उस दिन बाजारों में सुअर दिखाई न पड़े। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रखें।
विज्ञापन

कोतवाल शशि कांत चौधरी ने कहा कि कोई नई परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार का मनाएं। बकरीद का त्योहार 17 जून को है। अफवाह से सावधान रहें। असामाजिक तत्व यदि शांति भंग करने का प्रयास करें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतिबंधित जानवर का कुर्बानी न करें। इस मौके पर बीडीओ विमला चौधरी, मोहम्मद आरिफ, ईओ विक्रम कुमार, सूफियान, सुरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें