फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ड्यूटी के दौरान फार्मासिस्ट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पर तैनात फार्मासिस्ट रामायण लाल श्रीवास्तव पुत्र फूलचंद (52) ड्यूटी के दौरान दोपहर करीब एक बजे अस्पताल के बाहर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामायण लाल श्रीवास्तव बलरामपुर जनपद के अतरौला थाना क्षेत्र के गुरु दयाल डिह गांव के निवासी हैं। रामायण लाल श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पर 2020 से तैनात हैं। वह अस्पताल परिसर के एक क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। इस घटना से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें