फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईंट-भट्ठे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मंगलवार को दिन में अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक झारखंड प्रांत जिले के सिनडेगा थाना क्षेत्र खुरडेग हेकमा के चापा वारी गांव निवासी है।
विज्ञापन

शत्रुघ्न भोय (35) फूलपुर के नियाउज गांव में एक ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार को दोपहर खाना खाकर सो गया। थोड़ी देर बाद जब वह भट्टे पर काम करने नहीं आया तो उसका साथी दिनेश वैगा उसे जगाने गया तो वह उठा नहीं। उसने इसकी सूचना भट्ठा मालिक सतीश कुमार को दिया। मौके पर पहुंचने पर उसे जगाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश वैगा की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें