फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ जर्जर पुलियों की जगह बनेंगे बॉक्स कल्वर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शारदा सहायक खंड-23 की लालगंज रजवाहा पर सालों से जर्जर हो चुकी पुलिया के स्थान पर अब बॉक्स कल्वर्ट (आरसीसी आयताकार बॉक्स) बनाए जाएंगे। इसके अलावा लाइनिंग और छूटे सोलिंग का कार्य भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होने के साथ ही सिंचाई व्यवस्था भी मजबूत होगी। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लालगंज रजवाहा पर आठ स्थानों पर बनी पुरानी और जर्जर पुलियों को हटाकर उनकी जगह बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से इन पुलियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और छोटे वाहनों के आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी। नए बॉक्स कल्वर्ट बनने के बाद आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
परियोजना के तहत केवल पुलियों का निर्माण ही नहीं, बल्कि लालगंज में नहर के हेड पर लाइनिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इससे नहर से पानी के रिसाव पर रोक लगेगी और अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। इसके अतिरिक्त 0.30 किमी से बीच-बीच में छूटे सोलिंग कार्य को भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे नहर की संरचना और अधिक मजबूत होगी और रखरखाव में आसानी होगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद नहर की कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें