शिबली कालेज में पुस्तक मेले में आये छात्राओं से बात करते डीएम एनपी सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से आयोजित 20वें आजमगढ़ पुस्तक मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम डा. एनपी सिंह ने कहा कि किताबें वापस नहीं जा रही हैं, बल्कि वादा कर रही हैं कि हम फिर आएंगे। नयी पीढ़ी को ज्ञान से सींचने के लिए। मेले में हर दिन ऐसा थीम रखा गया जो हमारे समय के समकालीन प्रश्नों का साक्षात्कार कराने का काम करती हैं। आज का विषय आजमगढ़ का पानी-पानी की पढ़ाई सिर्फ आजमगढ़ की जल संपदा की बचाने का आह्वान ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल का समाज बेपानी न होने पाए इसकी सांस्कृतिक चेतावनी है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों की पहचान के लिए तकनीकी युग में भी ज्ञान ही पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त होगा। जो गलत और सही का फर्क महसूस कराएगा। जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण ज्ञान ही धरती पर जिंदगी को सुरक्षित रखेगा। साहित्य प्रत्येक नागरिक के मन में सुरक्षा बोध जागृत करता है। जलपुरूष राजेंद्र सिंह अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच पाए। पर्यावरणविद् कृष्णानंद राय ने पर्यावरण की अलख जगा दो, पेड़कटवा को दूर भगा दो और गौरैया चालीसा की मार्मिक प्रस्तुति की। तारे जमीं पर अभियान के तहत आजमगढ़ के बालमन में रंगभाषा आयोजन में हिस्सा लिया। वरिष्ठ चित्रकार जूही शुक्ला ने कहा कि रंग बोलता है अभियान के तहत हमने चित्र के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों को आर्ट एजूकेशन के माध्यम से प्रकृति शिक्षा की पाठशाला का हिस्सा बनाया है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक एवं सदस्य आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी अब्दुल कयूम ने मेले में आए प्रकाशकों का स्वागत किया। सभी प्रकाशन स्टाल से पांच-पांच हजार रुपये की विशेष पुस्तकें खरीदी। डीएफओ अयोध्या प्रसाद ने कहा कि पुस्तक मेला पर्यावरण और जिंदगी थीम पर समाज के सभी वर्गों से संवाद की सकारात्मक पहल है। सुनील राय, प्रवीण सिंह, अनिल राय एवं कृष्णानंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिब्ली इंटर कालेज के प्राचार्य निसार अहमद, शिब्ली डिग्री कालेज के डा. अलाउद्दीन, शिब्ली एकेडमी के फखरुल इस्लाम, शिब्ली नर्सरी के शिक्षकों, डीआईओएस वीके शर्मा, डायट प्राचार्य डा. अमरनाथ राय और बीएसए को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रीता राय ने बताया कि यह मेला तीन फरवरी से छह फरवरी तक डीसीएसके पीजी कालेज के परिसर में लगेगा।
शिबली कालेज में पुस्तक मेले में छात्राओं द्वारा बनायें गये पेंटिंगों को देखते डीएम एनपी सिंह।- फोटो : AZAMGARH
शिबली कालेज में पुस्तक मेले में पुस्तकों को देखती छात्राएं।- फोटो : AZAMGARH