फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठंड से कंपकंपाई हड्डियां, कोहरे और गलन ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड ने सभी को परेशान करके रख दिया है। इससे बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। पछुआ हवाओं के कारण न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही बाहर। बाहर अलाव तो घर के अंदर हीटर और ब्लोअर लोगों का सहरा बने हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। सुबह से ठंडी हवा चलती रही। सुबह के समय शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। घरों के बाहर बर्फीली पछुआ हवाएं बदन में सुइयां चुभो रही हैं। सोमवार को हल्की धूप जरूर निकली लेकिन मंगलवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

गर्म कपड़ों की दुकानों में लग रही भीड़
आजमगढ़। इस साल दिसंबर माह में ठंड नहीं पड़ी लेकिन जनवरी की शुरूआत से ही ठंड के तेवर तल्ख हो गए। जनपद में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को गर्म कपड़ों में आते-जाते देखा जा सकता है, दिन ढलने के पहले ही कई स्थानों पर अलाव जलना शुरू हो जाता है। ठंड के चलते कपड़े की दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बसों में यात्रियों की संख्या भी गिरी
आजमगढ़। ठंड और कोहरे के कारण जहां लोग घरों में दुबक रहे हैं। वहीं बहुत से लोग जिन्हें किसी काम से शहर से बाहर जाना था, वह लोग भी अपने प्रोग्राम को कैंसिल कर रहे हैं। परिवहन निगम की बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि इस समय यात्रियों की संख्या 30 से 35 प्रतिशत तक घटी है। इससे आय में काफी कमी है। एक दिन में जाे आय 60 लाख के करीब रहती थी, वह घटकर लगभग 45 लाख हो गई है।
अलाव की व्यवस्था दिख रही नाकाफी
आजमगढ़। प्रशासन की ओर से नगर से लेकर तहसीलों तक अलाव जलाने का प्रबंध किया गया है। लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रही है। लोग ठिठुरने को विवश हैं। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी सुधीर बरनवाल ने कहा कि इस समय हीटर और ब्लोअर की डिमांड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें