फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में खड़ी ट्रक में घुसी बोलेरो, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार के पास शुक्रवार को दिन में तीन बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बोलेरो सवार चार लाग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पंचखोरा कला गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश की बेटी की शादी महराजगंज के सहदेवगंज देवारा में हुई है। बेटी के घर किसी का बर्थ डे था। इसमें शामिल होने के लिए जयप्रकाश पत्नी संगीता, बेटे आशिक कुमार और साली जशोदा बेन जा रहे थे। मुबारकपुर के जमुड़ी बाजार के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में चालक तो बाल बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। वहीं जयप्रकाश, संगीता, आशिक व जशोदा बेन गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से घायलों को बाहर निकलवा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें