फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमसा नदी से ढाई साल की बच्ची का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहीं जमीन पाहीं में बृहस्पतिवार को दिन में तमसा नदी में एक ढाई वर्षीय बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाहीं जमीन पाहीं गांव के कुछ लोग सुबह 11 बजे तमसा नदी के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक शव उतराया मिला। ग्रामीण ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें