फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में सांसद धर्मेंद्र ने ली अफसरों की बैठक : सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा, बोले- अब होगी विकास की बात

Thu, 21 Nov 2024 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ सरकारी कार्यों की समीक्षा की। कहा कि कई विभागों से संतुष्ट जवाब नहीं मिले हैं। इसकी जांच की जाएगी। कहा कि आजमगढ़ के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते सपा सांसद धर्मेद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को दिशा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को लेकर सपा सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि यह मेरी पहली बैठक है। हम विकास की बात करेंगे।

विज्ञापन




आजमगढ़ के विकास के लिए लखनऊ हो या दिल्ली कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। जिले का विकास मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बैठक में कई तरह के एजेंडे रखे गए। योजनाओं की समीक्षा की गई। जहां कई मामलों में अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। अधिकारियों ने इस मामले में समय मांगा है।
विज्ञापन


उम्मीद करता हूं कि अगली बैठक तक अधिकारी अपने कार्यों को गंभीरता से करेंगे ओर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समसया यहां बिजली, सड़क आदि की है। जिसे हर हाल में समाधान किया जाएगा। हांलाकि, उप चुनाव को लेकर पूछने पर कहा कि हम सभी सीटें जीत रहें है। लेकिन यहां राजनीति की बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वहीं अपराध को लेकर कहा कि हालत बद से बदतर है इसकी चर्चा बाद में करेंगे। प्राइवेट अस्पतालों पर भी उन्होंने कहा कि बिना कागजात चल रहे असपतालों पर भी नकेल कसा जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सीडीओ, सभी विभागों के अधिकारी, जिले के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें