फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाजार के लिए निकले किसान का नहर में मिला शव

विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के पहिया भदेवा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू (52) की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय भदेवा मझौली के पास नहर में उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है। ओमप्रकाश सिंह सोमवार को किसी काम से बाजार गए थे। उनके चाचा अशोक सिंह ने बताया कि शाम को मदियापार बाजार से घर लौटते समय प्राथमिक विद्यालय भदेवा मझौली के पास शौच करने के दौरान वह नहर में डूब गए।
रात करीब 8.30 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नहर से ओमप्रकाश को निकालकर परिजन अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी कनकलता का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमप्रकाश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। चाचा अशोक सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर घटना की जांच कराने और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
थानाध्यक्ष अश्विन कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें