फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : सरसो के खेत में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका, दो दिन से थी लापता, पुलिस कर रही तफ्तीश

Wed, 12 Mar 2025 12:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कंधरापुर के गयासपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मासूम का शव खेत से मिला। जानकारी के अनुसार बच्ची  घर से सामान लेने गई थी और दूसरे दिन ये घटना सामने आ गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
मृत मासूम का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में घर से सामान लेने गई मासूम बच्ची का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी प्रीति निषाद (07) पुत्र विजय शनिवार को घर पर थी। वह शाम करीब पांच बजे घर से 200 मीटर दूर दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पिता विजय उसकी तलाश करने लगे लेकिन वह नहीं मिली। थकहार कर विजय कंधरापुर थाने में गुमशुदा की दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर ही रही थी कि बुधवार की सुबह शौच के लिए गई एक लड़की ने सरसो के खेत में प्रीति का शव देखा। शव देखते ही वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । विजय ने इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्ची के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मासूम दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। विजय ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज उसकी पत्नी बेटी और दो बेटों को लेकर अपने मां के अंबेडकर नगर चली गई थी। प्रीति उसके पास ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें