फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बड़ी वारदात: सोंगर पुलिया के पास तीन बच्चों के शव मिले; सीमा विवाद में उलझी पुलिस... बुलाया लेखपाल

Sun, 28 Sep 2025 05:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन किया गया, जो आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को आजमगढ़ जनपद की सीमा में सोंगर गांव के पास बेसव नदी में तीन मासूमों के शव बरामद हुए। इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़कों हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही।

विज्ञापन


लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन किया गया, जो आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाह किया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। पैर में सफेद रंग के धागे बाधे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नाप-जोख के बाद भी खेतासराय पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें