फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़: पशु चोरी का आरोपी नूर मोहम्मद घायल, तमंचा, कारतूस, चार गोवंश और 15 हजार रुपये बरामद

Sun, 28 Sep 2025 12:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में रौनापार थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में पशु चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के भदौरा तालुका नैनीजोर से बांका जाने वाली कच्ची सड़क पर पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ मोनू (25) निवासी ग्राम करमैनी थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं को इकट्ठा कर पिकअप वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नूर मोहम्मद के पैर में गोली लगी, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चार प्रतिबंधित गोवंश और चोरी की बिक्री से बचा हुआ 15,000 रुपये नकद बरामद किया। आरोपी पर गोरखपुर और आजमगढ़ में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने 24/25 सितंबर की रात हाजीपुर और कुकरौछी गांव से गाय चोरी की थी। उसके खिलाफ नए सिरे से गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें