फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो जगहों पर युवक और महिला के फंदे से लटके मिले शव

विज्ञापन
मृतक सुधीर वर्मा की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
जिले में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवक और महिला की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट किला निवासी सुधीर वर्मा (31) कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं, अतरौलिया थाना क्षेत्र में विजयलक्ष्मी देवी (62) का शव पुराने घर में फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के कोट किला रोड निवासी सुधीर वर्मा (31) सोमवार रात करीब 12:30 बजे घर में कहासुनी के बाद छत पर बने कमरे में चला गया। काफी देर तक उसके नीचे नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर परिजन बगल की छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे। अंदर सुधीर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि क्षेत्र के भुडकूड़ा (पेड़रा) गांव में सोमवार को विजयलक्ष्मी देवी (62) का शव पुराने घर में फंदे से लटका मिला।
बहू प्रतिमा पांडेय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विजयलक्ष्मी देवी मानसिक रूप से बीमार थीं। बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह पुराने घर में थीं। कुछ समय बाद उन्हें विजयलक्ष्मी के फंदे से लटके होने की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें