लोहिया ग्रामीण बस सेवा और जनरथ के नाम पर शासन से मंडल को मिली 17 में से 13 बसें लखनऊ से चलकर जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं। इसमें से लोहिया ग्रामीण बस सेवा की 11 और जनरथ सेवा की 02 बसें शामिल हैं।
शेष बची लोहिया ग्रामीण बस सेवा की चार बसें मंगलवार की देर शाम तक जिला मुख्यालय पहुंच जाएगी। आने वाली बसों को आगामी छह फरवरी को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इन 17 बसों में लोहिया ग्रामीण बस सेवा की तीन बसें बलिया सेे, दो मऊ सेे और 10 बसें आजमगढ़ डिपो से चलेंगी ।