सोमवार को शिब्ली के साथ डीएवी के छात्र संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्रों का दल कलेक्ट्रेट पहुंचा और मांग पत्र एडीएम वित्त राजस्व को सौंपा।
छात्रों का नेतृत्व शिब्ली नेशनल महाविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष शीला यादव ने किया। वहीं जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए डीएवी कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव जिले के विकास की कड़ी में यदि विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा करेंगे तो छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भटना नहीं पड़ेगा।
छात्रों का कहना था कि शिब्ली महाविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय की स्थापना में हर सहयोग करने को तैयार है। छात्रों ने बताया कि पहाड़पुर से ब्रम्हस्थान के बीच नर्सरी, इंटर कालेज और महाविद्यालय मिलाकर सात शिक्षण संस्थान है।
ऐसे में यातायात की बाहुल्यता से इस मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। यदि सड़क का चौड़ीकरण कर डिवाइडर बना दिया जाए तो छात्रों को काफी सहुलियत होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद शाह आलम, हरिकेश कुमार यादव, सिद्धनाथ सिंह, गोपाल यादव, लालजीत यादव, उपेंद्र पांडेय, जूही श्रीवास्तव, अंकित, जितेंद्र्र, दीपक आदि उपस्थित थे।