आराजीबाग स्थित शिक्षक सदन के भोला सिंह सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते भाजपा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे वेदपाल सिंह को बुधवार को आराजीबाग स्थित शिक्षक सदन के भोला सिंह सभागार में आयोजित सभा में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्व. वेदपाल सिंह का जीवन शिक्षक समाज के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित रहा। अखिलेश मिश्र ने कहा कि स्व. वेदपाल सिंह ने शिक्षक हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय ने कहा कि उन्होंने अपने संघर्षशील नेतृत्व के बल पर शिक्षक समाज को सम्मानजनक पहचान दिलाई। अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि संगठन ने एक मार्गदर्शक दिया है। संचालन जिलामंत्री जितेंद्र राय ने किया। संवाद