फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: हिंदू-मुस्लिम मिलकर गुंडों से लड़ेंगे, अखिलेश पर कटाक्ष- राममंदिर के स्थान पर अस्पताल बनाने का कहने वाले मंदिरों में घूम रहे

Thu, 09 Dec 2021 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पहले वंदे मातरम बोलने में शर्म आती थी, लेकिन अब विक्टोरिया में भारत के जयकारे लगते हैं।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब न हिंदू मुसलमान से लड़ेगा और न ही मुसलमान हिंदू से लड़ेगा बल्कि सभी मिलकर गरीबी, भ्रष्टाचार, गुंडों और माफियाओं से लड़ेंगे। एक समय था जब लोगों को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में शर्म आती थी। लेकिन आज विक्टोरिया भवन में भी भारत माता की जय गूंजता है। यह सब हमारे लोकप्रिय पीएम नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने भाषण की शुरुआत से पहले देश के पहले सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। सात ही दो मिनट का मौन रखा।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। अब आजमगढ़ और लालगंज में भी भाजपा ईश्वर के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से फतह करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी और योगी कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। बल्कि दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे।

विज्ञापन

पिछले 70 वर्षों में विकास न होने के आंकड़े को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। रसोई गैस, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाओं को दिया। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए।

उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है। सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग पार्टी नहीं ट्रस्ट चलाते हैं। पहले इनके द्वारा कहा जाता था कि राममंदिर की जगह पर अस्पताल बनाओ, जिन लोगों ने हमारे पूर्वजों का अपमान किया आज वह लोग मंदिर-मंदिर घूमकर मत्था टेक रहे हैं।
विज्ञापन

फिर नहीं मिलेंगे ऐसे तपस्वी लीडर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आज मोदी नहीं होते तो न मंदिर होता, न सर्जिकल स्ट्राइक होती और न ही गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है। इसलिए सभी को छोड़न लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। क्योंकि ऐसे तपस्वी नेता फिर नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि न वंशवाद और न ही जातिवादी मतदान राष्ट्रवाद पर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें