फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, सेना का अभिनंदन किया

Sat, 17 May 2025 02:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सामाजिक संगठनों के साथ छात्रों ने प्रतिभाग किया और कहा कि हमारी लड़ाई सीधे आतंकवाद से है।
 
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। यह यात्रा कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर नगर पालिका तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए आंबेडकर पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन


इस दौरान सेना के पराक्रम को सभी ने सलामी दी और आतंकवाद पर की गई कार्रवाई पर सरकार को धन्यवाद दिया और सेना का अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने माना कि उन पर हमला हुआ है। वहीं हमारी लड़ाई ना तो पाकिस्तान से है, न ही पाकिस्तान की जनता से है।

हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों से है। इसी लड़ाई के लिए भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। लेकिन जिस प्रकार से आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के लोगों ने फातिहा पढ़ा वह बता रहा है कि उनकी मंशा क्या है।
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले का संकल्प लिया गया था। जिसको भारत की सेना ने पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इसलिए हम लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही छात्रों और अधिकारियों कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी अशोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जयनाथ सिंह, रामधनी सिंह, विनोद राजभर, प्रवीण सिंह, विनय गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें