सगड़ी। तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज, मालटारी को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के बीएड और बीपीएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया गया है। शनिवार से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी।
प्रथम पाली सुबह 7 से 10 बजे और द्वितीय पाली 11 बजे से 2 बजे तक। कॉलेज की प्राचार्य व केंद्र व्यवस्थापक प्रो. शुचिता श्रीवास्तव और संयोजक प्रो. हसीन खान ने बताया कि परीक्षा में कुल 1258 परीक्षार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा 15 कमरों में कड़ी व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। सह-केंद्र व्यवस्थापक के रूप में डॉ. दानबहादुर यादव, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मनोज गौतम, डॉ. अनंत त्रिपाठी, डॉ. शैलेश सिंह, और डॉ. राजेश यादव को नियुक्त किया गया है।
परीक्षा में इन विद्यालयों के बच्चे होंगे शामिल
परीक्षा में बाबू शिवपत्तर स्नातक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़ सगड़ी पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय, जोकहरा लाटघाट फूलचंद ग्रामीण महाविद्यालय, नरहन खास श्री केएन सिंह महिला महाविद्यालय, जीयनपुर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, हरैया रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय, हरैया वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय, रौनापार श्री गांधी पीजी कॉलेज, मालटारी जगदीश नारायण महाविद्यालय, रघुपुर कमलनाथ महाविद्यालय, बरोही फतेहपुर के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
प्रो. शुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी निगरानी और व्यवस्था के साथ परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाएगा।