फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मनाया सेवा और संकल्प दिवस

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में पीएम का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीगणेश मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

जन्मदिन के अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल वितरित किए गए।
सेवा और संकल्प गतिविधियों के तहत करतालपुर बाईपास स्थित कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। कार्यक्रम के तहत शाम को विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। जिला संगठन और प्रशासन की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को दीपों की रोशनी से सजाने की व्यवस्था की गई।
ब्लॉक सभागारों, विद्यालयों, सीएचसी, पीएचसी, अस्पतालों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, मंदिरों, चौक-चौराहों, घाटों और मठों में दीप जलाए गए। लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नन्हकू राम सरोज, ऋषिकेश दुबे, पवन सिंह मुन्ना, विपिन राय, जितेंद्र राय आदि मौजूद रहे।

बरदह: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देर शाम ठेकमा ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समूह की महिलाओं को मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। भाजपा लालगंज जिला उपाध्यक्ष राजेश सरोज, मंडल अध्यक्ष शरद राय, उपाध्यक्ष सुनील सिंह समेत कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं।
फरिहा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष राय और कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के बीच फल और मिष्ठान वितरित किए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के जीवन, राष्ट्र के प्रति योगदान और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अहरौला: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएचसी पहुंचकर जिला मंत्री रविंद्र सिंह बबलू और ग्राम प्रधान प्रेम सागर मोदनवाल के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। जिला मंत्री ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और संकल्प पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें