फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन : ओमप्रकाश

विज्ञापन
अतरौलिया में मुआवजे के लेकर किसानों के धरने को संबोधित करते भासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का गदनपुर तिराहे के पास एनएच 233 के किनारे चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने के नौंवे दिन धरना स्थल पर पहुंचे भासपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किसानों की मांग को जायज ठहराया। प्रशासन द्वारा अब तक कोई सुधि न लेने पर किसानों में आक्रोश दिखा। किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसान जो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि जब सरकार को जमीन अधिग्रहण करना होता है तो वह गुपचुप तरीके से कर लेती है। इसका पता किसानों को तब चलता है जब जमीन घेरी जाती है। भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा केवल लोगों को बरगलाने एवं लड़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज पार्टी यह मुद्दा जिस दिन भी सदन में चलेगा उसमें उठाएगा। उस दिन या तो सदन चलेगा या तो इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भासपा किसानों के आंदोलन में पूरी तरह उनके साथ है, जहां भी होगा पार्टी किसानों की हक की लड़ाई लड़ेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव फूलचंद यादव ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है धरना जारी रहेगा। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सरकार एक तो कम रेट से जमीन अधिग्रहण कर रही है। वही दूसरी तरफ खुद अपनी मनमानी पर उतर आई है। अलग-अलग गांव का सरकार ने अलग सर्किल रेट निर्धारित किया है तो गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में ली जाने वाली सभी भूमिका रेट एक कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार हम किसानों की धैर्य की परीक्षा ना लें, नहीं तो यह धरना कल देश में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एक क्रांति की मिसाल होगी। इस मौके पर रामप्यारे यादव, जगदीश पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, देव नारायण मिश्र, चंद्रजीत यादव, शीतला निषाद, आशुतोष मिश्र, आशीष यादव, संदीप सिंह, दिलीप सिंह, सूबेदार मिश्र, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें