आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में भाजपा की पूर्व विधायिक और वर्तमान प्रत्याशी वंदना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में रौनापार निवासी सुनील सिंह ने थाना रौनापार में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी आनंद गौड़ फर्जी रूप से न्यूज नाम से सोशल मीडिया पर न्यूज चैनल चला रहा है, जो कहीं रजिस्टर्ड नहीं है। इसी प्लेटफॉर्म पर क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी शेख ओसामा रफत ने भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। सुनील सिंह ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।