आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।
नगर संयोजक विद्याधर श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। जिसकी कलई अब पूरे विश्व में खुल चुकी है। अभी हाल ही में हुई आतंकवादी नावेद के जिंदा गिरफ्तार होने पाकिस्तान बेनकाब हुआ है। बोले पाकिस्तान आतंकवाद पर दोहरी नीति अपनाता है। उसके द्वारा सीज फायर संधि का उल्लंघन करते हुए सीमावर्ती इलाकों पर गोलीबारी की जाती है। जिसमें बेगुनाह नागरिक मारे जाते हैं। राष्ट्रीय सलाहकार स्तर की वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा उठने के डर से पाकिस्तान ने इस वार्ता को रद्द कर दिया। जिससे उसका दोमुंहा चेहरा पूरी दुनिया के सामने आया है। गणेश शंकर मिश्र, विक्रम सिंह पटेल, कुशल, शिवशंभू पाठक, सूरज श्रीवास्तव, सुनील मौर्या, अवनीश राय, अशोक सिंह, डा. बालचंद्र यादव, दीपक राय आदि उपस्थित थे।