फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की छह सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी जनपद की छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चार सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जबकि दो विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। जिले की चार अन्य सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जनपद की 10 विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोपालपुर विधानसभा सीट से सत्येंद्र राय, आजमगढ़ सदर सीट से अखिलेश मिश्रा गुड्डू, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद नीलम सोनकर और मेंहनगर सुरक्षित सीट से मंजू सरोज को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने अभी तक फूलपुर-पवई, मुबारकपुर, सगड़ी और अतरौलिया विधानसभा सीट से अभी तक पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में गोपालपुर से प्रत्याशी श्रीकृष्ण पाल, निजामाबाद से प्रत्याशी रहे विनोद राय को टिकट नहीं दिया है। लालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी रहे दरोगा प्रसाद सरोज के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने इस बार पूर्व सांसद नीलम सोनकर पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें