बरदह। क्षेत्र के भुइली गोदाम बाजार में बृहस्पतिवार को कुश्ती दंगल में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से आए पहलवानों से अपना दमखम दिखाया।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभांरभ प्रधान कमलेश सरोज और विपुल सिंह ने किया। बिसुनपुर के पहलवान धीरज यादव ने गोरख को, बसवत के पहलवान मोहित ने राजू सिकरारा को पटकनी दी। भुइली के पहलवान साहिल ने रोहित को, नई बाजार के पहलवान काजू ने मनोज रामपुर और गोबरा के पहलवान अमन ने नारायणपुर के पहलवान विशाल को हराया।
इसी प्रकार भदेवरा के पहलवान अंशु ने नई बाजार के पहलवान आदित्य को, चौकियां के पहलवान विष्णु ने गोबरा के छोटू पहलवान को पराजित किया। इसके अलावा कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी वा छूटी। पहलवान सुबाष और दिनेश ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अजय शर्मा, दिनेश सिंह, मार्शल सिंह, मुन्ना चौरसिया, सतीश आदि मौजूद थे।