आजमगढ़। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर, जिसे विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र यादव, डॉ. हरिमोहन सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. राजेश, डॉ. अरुण, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.डी. सचान, डॉ. प्रियंका, डॉ. बरखा, फार्मासिस्ट विनय सिंह, विवेक, रवि यादव, ऋषि पाठक सहित सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
मंच संचालन का दायित्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र यादव ने संभाला। संवाद