फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में टैक्टर के नीचे दबकर बिरहा गायक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील कर जुझारी गांव निवासी बिरहा गायक बाबूराम यादव की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वो धान लादकर ट्रैक्टर से उसे लेकर आ रहे थे। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बाबूराम यादव बिरहा महासंघ के प्रदेश संरक्षक थे। उनका अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम पर किया गया।
विज्ञापन

बाबूराम यादव (65) पुत्र रामकरन यादव निवासी चकजुझारी कोतवाली फूलपुर के बिरहा गायक थे। पिछले पांच साल से वह बिरहा महासंघ के प्रदेश संरक्षक भी थे। बृहस्पतिवार रात लगभग सात बजे ट्रैक्टर पर धान लादकर खुद ही ट्रैक्टर चलाकर आ रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया और वे उसी के नीचे दब गए। जब तक उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दो बेटे अवनीश और रजनीश हैं। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने कहा कि उनकी मौत से बिरहा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें