फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना मीटर लगाए ग्राम पंचायतों को भेज दिया लाखों का बिल

विज्ञापन
ठेकमा में लगाई गई स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पांच साल पहले लगी स्ट्रीट लाइटों का लाखों का बिल अचानक आने से खलबली मच गई है। जिम्मेदारी को कहना है कि बिना मीटर लगाए पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय और गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटों पर लंबे समय से बिजली का उपयोग हो रहा था।
विज्ञापन

पहली बार एक साथ भारी-भरकम बिल आने से स्थानीय जिम्मेदारों में अफरा-तफरी है। ठेकमा ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय ने बताया कि सेखवलिया गांव में 463861 रुपये का बिल आया है। वहीं, भैंसकुर 463447, खमोली 463465, तमरपुर 463455, सराय मोहन 463460 और भवतरमदनपुर 463465 बिल आया है।
ऐसे अन्य गांव भी हैं जिनका तीन लाख से अधिक का बिल आया है। जबकि इन ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट का ही प्रयोग हो रहा है। वहीं पंचायत भवन व अन्य सरकारी भवनों के बिल अभी आना बाकी हैं, जिससे कुल देनदारी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय ने बताया कि किसी भी गांव में बिजली मीटर तक नहीं लगे हैं, इसके बावजूद लाखों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले कभी बिल नहीं भेजा गया, तो अब इतनी बड़ी राशि का भुगतान ग्राम पंचायत कैसे करेगी।
उन्होंने इस मामले को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है। साथ ही सरकार से ग्राम पंचायतों को राहत देने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किए जाने की मांग की है, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें