फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खंभा तक लगाया नहीं... कार्य प्रगति की भेज दी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। विकास खंड अजमतगढ़ के परिषदीय विद्यालय भरौली को विद्युत कनेक्शन के लिए खंभा लगाने और तार खींचने का काम शुरू नहीं हुआ, और एक्सईएन को कार्य प्रगति की रिपोर्ट भेज दी गई है। एक्सईएन की ओर से अब जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बिजली से वंचित सभी परिषदीय विद्यालयों को कनेक्शन दिया जाना है। कई जगहों पर इस पर काम भी चल रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरौली के प्रधानाध्यापक गया प्रसाद ने बताया कि उनके विद्यालय में भी विद्युत कनेक्शन होना है। विद्यालय में कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 111061 रुपये विद्युत विभाग के खाते में 23 महीने पहले जमा कर दिया है।
इस पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से रिपोर्ट भेजी गई है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्युत कनेक्शन का काम प्रगति पर है जबकि यहां पर एक खंभा तक नहीं गाड़ा गया है। जिम्मेदार अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही साफ उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें