फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के लोहरा में स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार की रात दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसी फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पहचान में जुटी है ताकि उनकी गिरफ्तार की जा सके।
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्हाेंने बताया कि 20 अप्रैल को उनके पुत्र प्रेम सागर की शादी उमंग मैरिज हॉल लोहरा में संपन्न होनी थी।
विज्ञापन

बताया कि वह रात करीब नौ बजे गेट के बाहर पैसे से भरा बैग लेकर खड़ा था। आरोप लगाया कि दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए रुपये से भरा बैग छीनकर लेकर भाग गए। बताया कि बैग में करीब एक लाख रुपये थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें