फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को पहले लालगंज के संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना लालगंज क्षेत्र के पकड़ी (टिकरी) गांव की है। जानकारी के अनुसार, शफीक अहमद (25) पुत्र जैनुद्दीन बुधवार की शाम घर पर था। इस दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवक उसे बाहर बुलाए और नजदीक जाकर उसके बाएं कंधे में गोली मार दी। गोली लगते ही शफीक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष लालगंज भी मौके पर पहुंच गए। मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें