कप्तानगंज/मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इनके जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घरवालों को सूचना भेजवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
कप्तानगंज थाने के बेगखास गांव निवासी महेश चौहान (24) पुत्र रामसमुझ मंगलवार की शाम अपने गांव के रहने वाले जयप्रकाश राय की बाइक मांगकर अपनी रिश्तेदारी जा रहा था।
उसके साथ पड़ोसी श्यामप्रीत निषाद (22) पुत्र मिट्ठू भी मौजूद था। इन दोनों की बाइक फूलपुर कोतवाली के इटकोहिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन दोनों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाई। रानी की सराय बाजार पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस घटना के बाद बाइक की तलाशी लेकर गाड़ी पर अंकित नंबर के जरिए गाड़ी मालिक के नाम का पता लगाई। उसके द्वारा इन दोनों की पहचान की गई।
महेश लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो बच्चों का पिता था। महेश के बड़े भाई विद्या चौहान की 10 वर्ष पूर्व मुंबई में हत्या हो चुकी है। जबकि श्यामप्रीत पांच भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी पेट से है। बेगखास गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से दोनों घरों में जहां कोहराम मचा है। वहीं घटना से गांव में भी मातम छा गया है।
ट्रैक्टर-कार भिड़े, चार जख्मी : बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के
शेरवां गांव के पास सोमवार की रात करीब दस बजे अनियंत्रित कार और ट्रैक्टर
की आमने-सामने हुए टक्कर में जहां दोनों के चालक घायल हो गए। दोनों का
स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है।
घटना में ट्रैक्टर दो खंड हो गया।
जबकि कार गड्ढे में पलट गई। अतरौलिया थाने के गोरथारी गांव निवासी विनोद
सिंह (30) सोमवार की रात करीब दस बजे अपनी कार से कहीं जा रहे थे। जबकि
शेरवां गांव निवासी जोगेंद्र कुमार (33) अपना ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था।
शेरवां गांव के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इसमें ट्रैक्टर दो
खंड हो गया। जबकि कार गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद मौके पर जुटे गांव के
लोगों ने घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां विनोद का अभी
भी इलाज चल रहा है। जबकि जोगेंद्र इलाज करवाकर घर चला गया।