फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बढ़ती असहिष्णुता के लिए केंद्र दोषी

Tue, 24 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर गोष्ठी में देश में बढ़ती असहिष्णुता के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लगातार विदेश के दौरों से देश का काफी धन बर्बाद हो रहा है लेकिन देश में एक पैसे का भी विदेशी निवेश नहीं आया, जबकि उल्टे देश और प्रदेश में किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। जिलामंत्री श्रीकांत सिंह ने कहा कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता के कारण नफरत का वातावरण पैदा हो रहा है, जो देश की गंगा-जमुनी तहजीब और सद्भाव के लिए खतरा है। राज्य परिषद के सदस्य रामहर्ष यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मेें शामिल कुछ नेेता संघ के इशारे पर सांप्रदायिकता को हवा देने वाली विवाहित टिप्पणी कर रहे हैं। राज्य परिषद के सदस्य हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि असहिष्णुता से देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। गोष्ठी की अध्यक्षता बीराम ने की। इस मौके पर लल्लन, रामनेत, रामजीत, रामचंदर पटेल, रामटहल, श्याम प्रसाद शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें