फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-शाहगंज मुख्य मार्ग पर इटकोहियां गांव के पास रविवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। वहीं पिकअप चालक वाहन लेकर कोतवाली में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी 26 वर्षीय विजय बिंद रविवार को किसी कार्यवश गद्दोपुर गांव जा रहा था। इटकोहिया गांव के पास पहुंचा ही था कि शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा पिकअप अनियंत्रित हो गया। जिसकी चपेट में आकर विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो पहिया वाहन पिकअप में फंस गई जिसे घसीटते हुए पिकअप चालक लेकर फूलपुर कोतवाली में पहुंच खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें