फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्र घायल हो गए। सिधारी थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भूइली गांव निवासी अर्जुन कुमार (37) पत्नी ललिता देवी (28) और पुत्र डेढ़ वर्षीय बेटे आदर्श के साथ आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के काेल्हूखोर गांव स्थित ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह 10 बजे जब वे डुगडुगवा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी और बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मृतक अर्जुन एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। सिधारी थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें