फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेल्हुआ गांव के पास शनिवार को स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार महिला गिर कर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहानागंज के रामपुर गांव निवासिनी चंद्रमाला सिंह (52) पत्नी रविंद्र सिंह का मायका गाजीपुर जिले के जखनिया में है। शनिवार को वह अपने भतीजे राजेश सिंह के साथ बाइक से मायके जखनिया जा रही थी। अभी चाची-भतीजा टेल्हुआ गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक स्कार्पियों ने बाइक में साइड मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हुई और पीछे बैठी चंद्रमाला चलती बाइक से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें