मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहनगर थाना के अहियाई गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज राय ब्लाक मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह बाइक से जिला मुख्यालय पर विभागीय काम से गए थे। देर रात वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतवारा-मेंहनगर मार्ग पर देवईत बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पंकज राय की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मौके से मिली पंकज की मोबाइल से सूचना परिजनों को दी गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्री का पिता था। पत्नी अंजना राय का भी बुरा हाल है। पूर्व प्रधान मनीष राय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।