बलरामपुर। शहर कोतवाली के हाफिजपुर के पास शनिवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अवनीश यादव पुत्र छोटेलाल एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करता था। शनिवार की रात वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान शहर कोतवाली अंतर्गत हाफिजपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसकी दो बहने भी हैं।