फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/बरदह। बरदह थाना क्षेत्र के अहिरौली कृतमलपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक का जन्मदिन था और वह अपने साथी के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने किसी ढाबे पर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरौली कृतमलपुर गांव के पास सड़क किनारे एक लोडेड ट्रक खड़ी थी। शाम लगभग पांच बजे भीरा गांव निवासी अनंत (21) अपने मित्र निलेश (22) के साथ बाइक से किसी ढाबे पर जाने के लिए घर से निकला। बुधवार को अनंत का जन्मदिन था। जिसकी पार्टी मनाने के लिए वह ढाबे पर जा रहा था। अभी दोनों अहिरौली कृतमलपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि पहले से सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। इस हादसे में निलेश की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं अनंत गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल अनंत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनंत जहां दो भाईयों में बड़ा था, तो वहीं निलेश दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें