फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलटी, दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल

Mon, 23 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाने के त्रिवेणी मोड़ पर रविवार की रात अनियंत्रित बाइक पलट गई। हादसे में बारात जा रहे दूल्हे के बड़े भाई की मौत हो गई जबकि बाइक वार सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। दोनों का इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय तीनों एक बाइक पर सवार होकर बारात में जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमनीन माहौल में किसी तरह से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन


मेहनगर थाने के पंदहा गांव निवासी सुनील की बारात रविवार को जौनपुर जिले के नरसन गांव के लिए निकली थी। बारात रास्ते में पहुंची थी कि पता चला कि आवश्यक सामान घर पर ही छूट गया है। सामान लाने के लिए सुनील का बड़ा भाई सुरेंद्र (27) पड़ोसी संजय (22) के साथ बाइक से पंदहा स्थित घर पहुंचा। यहीं पर जौनपुर जिले के चंदवक थाने के फेनापुर गांव निवासी रिश्तेदार नक्षत्र (21) भी मिल गया। यह तीनों लोग सामान लेकर पुन: एक बाइक पर सवार होकर जौनपुर स्थित नरसन गांव में बारात में शामिल होने के लिए निकल पड़े।

रास्ते में त्रिवेणी मोड़ के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दूूल्हे के बड़े भाई सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि संजय और नक्षत्र का वहीं पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें