फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नीलगाय को बचाने में बाइक गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना के माहुल–पवई मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रही नीलगाय को बचाने में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल उसके साथी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अहरौला थाना क्षेत्र के गुमकोठी गांव निवासी सर्वेश राजभर (19) अपनी बाइक पर साथी लाला राजभर (21) को बैठाकर रामापुर बाजार गया था। रात में घर लौटते समय जब बाइक शाहराजा गांव के मोड़ पहुंची, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सर्वेश बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में सर्वेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा लाला राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को माहुल के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है। मृतक के परिजन शव को घर ले आए और बिना किसी औपचारिक सूचना के ही महर्षि दुर्वासा धाम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सर्वेश दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई फर्नीचर कारोबारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें