फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना अंतर्गत नरौली क्षेत्र में बुधवार को दिन में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

नरौली से पहलवान तिराहे के बीच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने बुधवार को दिन में ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सिधारी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और उसके शिनाख्त की कवायद में जुट गई। उसकी पहचान 45 वर्षीय नंदलाल यादव पुत्र पन्नू यादव निवासी करोछा थाना पवई के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना करने वाले ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें