फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ से मिले ग्रामीण, मुकदमा उठाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर दोस्तपुर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री के कब्जे वाली सरकारी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दिया था। प्रतिमा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और कुछ लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया। अब पुलिस गांव में नामजद व अज्ञात के यहां पहुंच कर पूछताछ में जुटी है। जिससे ग्रामीणों में कार्रवाई को लेकर हड़कंप मच गया है। बुधवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा और प्रकरण में दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व मंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराने के नाम पर ही ग्राम समाज की जमीन को घेरवाया था और वर्तमान में वे स्वयं उस जमीन पर काबिज है। ऐसे में ग्रामीणों ने उक्त भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दिया था। जिसे पूर्व मंत्री के परिवार के लोगों ने हटा कर गांव के बीच स्थित बौद्ध बिहार पर रख दिया था। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हुए थे। सूचना पर पहुंची प्रतिमा को कब्जे में लेकर थाने पर उठा लाई। वहीं कुछ नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। बुधवार को दो दर्जन भर ग्रामीण थाने पर पहुंचे और एसओ से मुलाकात कर प्रकरण में दर्ज मुकदमे को खारिज करने और किसी भी व्यक्ति पर कोई भी कार्रवाई न करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें