फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक दीवार से टकराई, छात्र की मौत, ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगांवा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना से परिजनों और गांव में कोहराम मच है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर शेर अली गांव निवासी अमन बिंद माहुल बाजार से दूध खरीदकर अपने ममेरे भाई शनि बिंद के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शनि, जो जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सरवन पूरा गांव का निवासी है, बाइक चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे दखिनगांवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पास के एक मकान की दीवार से जा टकराई। पीछे बैठा अमन बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। शनि को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने घायल शनि को अस्पताल भिजवाया और अमन के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा। घटना की खबर मिलते ही अमन की मां पिंकी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। अमन चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। फूलपुर कोतवाल प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ में लोग अफसोस जता रहे थे कि यदि अमन और शनि ने हेलमेट पहना होता, तो शायद अमन की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें