फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : सांड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

Mon, 11 Nov 2024 12:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया। वहीं, परिजन भी बिलखते हुए अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
मृत युवक की फाइल फोटो और बिखलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगलिक कार्य से सोमवार की सुबह पांच बजे घर लौट रहे फोटोग्राफर व सहयोगी की पल्सर बाइक अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव के पास सड़क पर अचानक आए सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

अहरौला थाना के उदैना गांव निवासी अजय अग्रहरि (30) पुत्र सूरज चांदनी चौक पर स्टूडियो चलाते हैं। मांगलिक कार्यों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की बुकिंग करते हैं। रविवार को एक बुकिंग पर माहुल गए हुए थे। सोमवार की सुबह काम निपटा कर वह अपने सहयोगी बलेंदर राम (25) पुत्र जोखू निवासी दनियालपुर के साथ घर लौट रहे थे कि गनवारा गांव के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आ गया।

जब तक वह संभल पाते तब तक बाइक पशु से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक अजय अग्रहरि की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी बलेंदर राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें